रामनगर। गैरसैण में विधानसभा सत्र के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को देहरादून जाना था। पहाड़ पर मौसम खराब होने की सूचना के चलते उनका हेलीकॉप्टर रामनगर में उतरना तय हुआ। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी हरकत में आए और तैयारियों में जुट गए।
एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि सूचना मिलते ही रामनगर डिग्री काॅलेज में हेलीपैड को तैयार किया गया। बाद में गैरसैण का मौसम साफ हुआ तो सीएम सीधे वहीं के लिए रवाना हो गए। सीएम के आगमन को लेकर एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, सीओ नितिन लोहनी सहित अन्य अधिकारी मौके पर डटे हुए थे। संवाद