फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कालागढ़ में घायल मिला हाथी का बच्चा

Thu, 02 Nov 2023 02:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
कालागढ़ के हाथी कैंप में घायल नर हाथी का बच्चा अब स्वस्थ है।
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कार्बेट टाइगर रिजर्व के अंतर्गत कालागढ़ के अदनाला रेंज हल्दूपड़ाव के बेलानाला कक्ष संख्या एक में वनकर्मियों को गश्त के दौरान हाथी का बच्चा घायल अवस्था में मिला।
विज्ञापन




कॉर्बेट पार्क निदेशक डाॅ. धीरज पांडेय ने बताया कि हाथी के बच्चे की उम्र करीब तीन महीने होगी। प्रथमदृष्टया उसे देखने पर यह प्रतीत हो रहा कि उसे बाघ ने घायल किया होगा। उसके शरीर और पैरों पर बाघ के हमले के निशान पाए गए। उसे रेस्क्यू कर 31 अक्तूबर को कालागढ़ रेंज के अंतर्गत हाथी कैंप में उपचार के लिए लाया गया।

वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डा. दुष्यंत शर्मा की देखरेख में उसका उपचार किया गया। अब वह स्वस्थ है। टीम में एसडीओ कालागढ़ डॉ. शालिनी जोशी, रेंजर कालागढ़ नंद किशोर रूवाली आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें