हल्द्वानी। लगातार बारिश से सड़कें बंद होने के बाद लगे जाम में परिवहन निगम की बसें भी फंसी रहीं। मंगलवार को अल्मोड़ा, भीमताल, बबियाड़, पिथौरागढ़ आदि रूटों पर सड़कों पर मलबा आने के कारण जाम लगा रहा। इसके चलते हल्द्वानी डिपो की पर्वतीय रूटों पर गई बसों को गंतव्य तक पहुंचने में तीन से चार घंटे का अतिरिक्त समय लगा। इससे यात्री भी परेशान हुए। रोड बंद होने के कारण बसअड्डे से नियमित बबियाड़ बस सेवा भी बाधित रही। हल्द्वानी डिपो एआरएम संजय पांडे ने बताया कि सड़कों पर मलबा गिरने के कारण बसों का शेड्यूल बदला रहा।