फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा ने हमें हमेशा शक्ति और आशीर्वाद दिया है : सीएम धामी

Thu, 18 Apr 2024 05:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
कैंची धाम में बाबा का ध्यान लगाते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
विज्ञापन
भवाली। राम नवमी के अवसर पर बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। सीएम ने बीस मिनट तक कैंची धाम में बाबा का ध्यान लगाया। उन्होंने कहा कि बाबा हमेशा से हमें शक्ति और आशीर्वाद देते आ रहे हैं। सीएम बुधवार की दोपहर 1:30 बजे कैंची धाम पहुंचे। ग्राम प्रधान पंकज निगल्टिया ने बताया कि सीएम ने बाबा नीब करौरी महाराज की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान विधायक सरिता आर्या, महिला भाजपा प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा, प्रकाश आर्य, शिवांशु जोशी, जुगल मठपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


कोश्याकुटोली तहसील का नाम श्रीकैंची धाम करने की घोषणा जल्द

भवाली। कैंची धाम पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि 500 साल बाद भगवान रामलाल अपने महल और घर पर विराजे हैं। सीएम ने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा की लहर है। उन्होंने कहा कि लोगों ने नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री मनाने का मन बना लिया है। देश और प्रदेश में कांग्रेस कहीं है ही नहीं। सीएम ने कहा कि कोश्याकुटोली तहसील का नाम श्रीकैंची धाम तहसील करने की घोषणा का काम जल्द होगा।



सीएम ने घोड़ाखाल सैनिक स्कूल के बच्चों से की मुलाकात

भवाली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को सैनिक स्कूल घोड़ाखाल पहुंचे। सैनिक स्कूल के प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन वीएस डंगवाल ने उनका स्वागत किया। इस दौरान सीएम ने विद्यार्थिर्यों से मुलाकात करते हुए कहा कि सरकार शिक्षण संस्थानों को मजबूत बनाने का काम कर रही है। उन्होंने शिक्षकों और छात्रों के साथ इंटरेक्टिव सत्र में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें