फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएससी की वरीयता सूची जारी, कल से मिलेगा प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। डीएसबी परिसर के विज्ञान संकाय की पहली वरीयता सूची जारी हो गई है। वरीयता सूची में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों की 10 अगस्त से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। प्रवेश समिति की ओर से सभी से दस्तावेज लेकर विभाग में पहुंचने की अपील की गई है।
विज्ञापन

विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. एबी मेलकानी ने बताया कि 10 अगस्त से बीएससी जीव विज्ञान और गणित वर्ग में प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए विद्यार्थियों की वरीयता सूची जारी हो चुकी है। गणित वर्ग में सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को 86.5 फीसदी, एससी वर्ग के विद्यार्थियों को 72 फीसदी, एसटी को 76 फीसदी, ओबीसी वर्ग के छात्रों को 74 फीसदी और ईडब्ल्यूएस को 71.2 फीसदी से अधिक अंक वाले छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा।
जीव विज्ञान में सामान्य वर्ग के छात्रों को 82.7 फीसदी, एससी 65.6 फीसदी, एसटी 72 फीसदी, ओबीसी 65.8 फीसदी और ईडब्ल्यूएस के छात्रों को 64.8 फीसदी से अधिक अंक पाने वालों को प्रवेश मिलेगा। प्रो. मेलकानी के अनुसार 12 अगस्त तक इनकी प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। जिसके बाद विज्ञान वर्ग में दूसरी वरीयता सूची जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें