तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते गवर्नमैंट पैंशनर्स आर्गनाइजेशन के लोग। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गनाइजेशन शाखा ने एसडीएम के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में मासिक कटौती पर पुनर्विचार कर पेंशनरों की न्याय संगत राशि आधी कटौती किए जाने के संशोधित आदेश निर्गत करने की मांग की गई है। साथ ही 20 अक्तूबर 2020 तक आदेश निर्गत न होने की दशा में वृद्ध पेंशनरों द्वारा आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है। वहां शाखा अध्यक्ष केपीएस अधिकारी, महासचिव मोहन सिह बिष्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीएस बिष्ट, विशेष आमंत्रित सदस्य लक्ष्मी चंद्र त्रिपाठी, कार्यकारिणी सदस्य चंदन सिंह अधिकारी, जीवन सिंह, गोपाल सिह आदि शामिल रहे।