नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने युवा मोर्चा की जिला टीम की विधिवत घोषणा कर दी है। नवीन कार्यकारिणी में युवा नेता आयुष भंडारी को जिला मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। भंडारी पूर्व में युवा मोर्चा में नगर मंत्री, उपाध्यक्ष और जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। जिम्मेदारी मिलने पर विधायक सरिता आर्या, मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, दया पोखरिया, अरविंद पडियार, प्रदेश संयोजक मोहित रौतेला, विक्रम राठौर, शैलेंद्र बर्गली आदि ने खुशी जताई है।