फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अयारपाटा, कृष्णापुर ए और स्पाइकर्स जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। मक्कार स्पोर्ट्स ग्रुप की ओर से आयोजित आठवीं विकास जोशी स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत रविवार को तीन मुकाबले खेले गए। इसमें अयारपाटा, कृष्णापुर ए और स्पाइकर्स ने जीत दर्ज की। दिन का पहला मुकाबला देवभूमि और अयारपाटा के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अयारपाटा ने 15 ओवरों में 140 का स्कोर खड़ा किया। जवाब में देवभूमि की टीम 15 ओवरों में 110 रन ही बना सकी। दूसरे मैच में वेंडर्स इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 102 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कृष्णापुर ए की टीम ने 14वें ओवर में जीत हासिल कर ली। तीसरे और अंतिम मैच में स्पाइकर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 135 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए एरीज की टीम 102 रनों पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें