फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: प्राधिकरण ने दमुवाढूंगा में बगैर अनुमति बनाई जा रही चार दुकानें सील की

Tue, 27 Aug 2024 03:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की टीम ने सोमवार को दमुवाढूंगा क्षेत्र के हल्दीखाल में बगैर मानचित्र स्वीकृत कराए बनाई जा रही चार दुकानों को सील कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि बगैर अनुमति निर्माण कराने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

प्राधिकरण के संयुक्त सचिव एपी वाजपेयी ने बताया कि सोमवार को प्राधिकरण के अपर सहायक अभियंता राजेंद्र कुमार ने दमुवाढूंगा के हल्दीखाल स्थित वार्ड संख्या 37 का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि हल्दीखाल में बलराम सिंह की ओर से बगैर नक्शा स्वीकृत कराए चार दुकान और आवासीय भवन का निर्माण कराया जा रहा था। उन्होंने बताया कि नियमविरुद्ध कराए जा रहे कार्य को देखते हुए निर्माणाधीन चारों दुकानों को सील कर दिया है। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें