फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: प्राधिकरण ने अवैध निर्माण ध्वस्त किया

Wed, 21 Aug 2024 05:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नगर में हो रहे अवैध निर्माण पर जिला विकास प्राधिकरण ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। प्राधिकरण की टीम ने मंगलवार को नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र का निरीक्षण किया। वहां अवैध निर्माण होता मिला। इस पर प्राधिकरण की टीम ने अवैध निर्माण को रुकवाते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

प्राधिकरण सचिव विजयनाथ शुक्ल ने बताया कि मल्लीताल चार्टन लॉज निवासी दिलीप सिंह और धूपकोठी निवासी मो. इदरीश की ओर से अवैध रूप से भवन का निर्माण किया जा रहा था। दोनों के अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए गए हैं। वहां अवर अभियंता हेम उपाध्याय व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें