भवाली (नैनीताल)। जिला विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने शुक्रवार को श्यामखेत में पहुंचकर बीते दिनों सील की गई बिल्डिंग के अवैध हिस्से को ध्वस्त किया। टीम ने अवैध रूप से किए निर्माण कार्यों को चिह्नित कर सील किया था। प्राधिकरण के सहायक अभियंता सुधांशु सिंह के नेतृत्व में टीम ने सील किए शाहिदा जुबेर के चार मंजिला भवन के स्वीकृत नक्शे से बढ़ाकर बनाए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। सचिव विजयनाथ शुक्ल ने बताया कि अवैध निर्माण पर कार्रवाई जारी रहेगी। इस दौरान जेई शुधांशु, सूरज मेघवाल आदि मौजूद रहे। संवाद