फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राधिकरण ने अवैध टिन शेड को तोड़ा, दो लोगों को तीन दिन में अवैध निर्माण खाली करने की चेतावनी

विज्ञापन
नैनीताल के रामा काटेज क्षेत्र में अवैध टिन शैड तोड़ते प्राधिकरण कर्मी - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। जिला विकास प्राधिकरण की टीम ने बृहस्पतिवार को नैनीताल के रामा कॉटेज क्षेत्र में अभियान चलाकर अवैध रूप से बनाया एक टिन शेड ध्वस्त कर दिया, जबकि दो लोगों को अवैध निर्माण खाली करने के लिए तीन दिन का समय दिया है। अवैध निर्माण की सूचना मिलने पर बृहस्पतिवार को प्राधिकरण की टीम रामा कॉटेज क्षेत्र में पहुंची। प्राधिकरण के अवर अभियंता कमल जोशी ने बताया कि दिलशाद नामक व्यक्ति ने अवैध टिन शेड बनाया था, जिसे तोड़ दिया गया। दो अन्य लोगों को अवैध रूप से बनाए टिन शेड को तीन दिन में खाली करने को कहा गया है। जेई जोशी ने बताया कि अवैध निर्माण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें