लालकुआं। झांझर सांस्कृतिक कला समिति की ओर से बिंदुखत्ता के तिवारीनगर में आयोजित गढ़ कुमो महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। लोकगीतों और पारंपरिक लोकनृत्यों की शानदार प्रस्तुतियों पर दर्शक खूब झूमे। महोत्सव में क्षेत्रीय कलाकारों के साथ आंचल कला केंद्र, महेश राम की छोलिया पार्टी, मां नंदा सुनंदा टीम और हरिशंकर महर ने आकर्षक प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं। शाम सात बजे प्रसिद्ध लोकगायक राकेश खनवाल, संगीता सोनल और नवीन पाठक ने भी अपनी शानदार गायकी से समा बांध दिया। इस अवसर पर दायित्वधारी शंकर कोरंगा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला, मुकेश बेलवाल, कांग्रेस नेता शंकर जोशी, जीवन पांडे, चंद्र शेखर पांडे आदि मौजूद रहे।