फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: राह चलती महिला का मंगलसूत्र झपटने की कोशिश

विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
नैनीताल। मल्लीताल निवासी अनीता बृहस्पतिवार शाम बीडी पांडे अस्पताल के पास से अपने घर को जा रही थीं। इस बीच सूखाताल निवासी एक युवक ने महिला के गले से उसका मंगलसूत्र खींचने की कोशिश की। महिला के शोर करने पर युवक वहां से भाग गया। पीआरडी जवान मनोज कुमार व ललित जीना ने पीछा कर युवक को पकड़ लिया। इसके बाद युवक को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने युवक के परिजनों को बुलाया। युवक के परिजनों की ओर से डॉक्टर की रिपोर्ट और दवा दिखाकर युवक के दीमागी रूप से अस्वस्थ होने की बात पुलिस को बताई गई। इस पर पुलिस ने हिदायत देते हुए युवक को उसके परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें