नैनीताल। नाट्य संस्था युगमंच एवं शारदा संघ की ओर से आयोजित कार्यशाला में बाल कलाकारों की ओर से तैयार नाटक का मंगलवार को सीआरएसटी इंटर कॉलेज में मंचन किया गया। नाट्य प्रस्तुति को नगर के छायाकार एवं रंगकर्मी अमित साह को समर्पित किया गया।
सर्वेश्वर दयाल सक्सेना की ओर से लिखित नाटक लाख की नाक में नट की भूमिका में हर्षित जोशी, नटनी-योगिता तिवारी, मुसाफिर-रोहन, कवि-मोनिका, पत्रकार-कन्नू एवं आरोही, राजा-प्रियांशु, रानी-अनन्या शर्मा, टॉमी-लावण्या बंगारी, मंत्री-काव्या जोशी, सेनापति-विदिशा जोशी तथा राजा के साले की भूमिका में पंकज आर्या रहे। संगीत का निर्देशन नवीन बेगाना ने किया, इसमें संजय कुमार, गौरव कुमार रहे।
इस मौके पर घनश्याम लाल शाह, चंद्र लाल शाह, हेमंत बिष्ट, डॉ. देवेन्द्र बिष्ट, अनूप शाह, मनोज पांडे, जहूर आलम, भास्कर बिष्ट, प्रवीण शाह, जितेंद्र बिष्ट, डीके शर्मा, डॉ. हिमांशु पांडे, रफत आलम आदि रहे।