भीमताल (नैनीताल)। विकासखंड सभागार में रविवार को अटल स्मृति विधानसभा सम्मेलन का आयोजन किया गया। वक्ता नवीन दुम्का ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की ओर से किए गए कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता है। पूर्व दायित्वधारी प्रकाश हर्बोला ने कार्यकर्ताओं से अटल बिहारी वाजपेयी के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने भाजपा को मजबूती प्रदान की। इस दौरान संयोजक मनोज भट्ट, नितिन राणा, भावना मेहरा, दयाकिशन पोखरिया, कमल जोशी, बहादुर सिंह नगदली, प्रदीप पाठक आदि मौजूद रहे।