फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दिव्यांग मतदाताओं के लिए सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

Thu, 24 Jul 2025 01:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। पंचायत चुनाव में दिव्यांग मतदाताओं को वोटिंग में मदद के लिए डीएम वंदना ने सभी विकासखंडों में सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। ये अधिकारी दिव्यांग मतदाताओं को उनके निवास स्थान से मतदान केंद्र तक पहुंचाने और घर लाने में सहायता करेंगे। डीएम ने बेतालघाट, कोटाबाग के लिए योगेश कुमार पांडेय (7818012454), धारी के लिए अंजू बिष्ट (9627523808) व महेंद्र चंद्र पांडेय (9412677509), रामगढ़, भीमताल के लिए रवि कुमार (7855333790), रामगढ़, भीमताल क्षेत्र के लिए दिनेश सिंह बिष्ट (9761310780), ओखलकांडा, हल्द्वानी के लिए राहुल चंद आर्य (8192055757), ओखलकांडा, कोटाबाग के लिए कृष्ण चंद्र (7466987789), रामनगर क्षेत्र के लिए मृदुल राणा (9411391781), जसवीर सिंह (8191861947) और हल्द्वानी के लिए संजय सिंह बिष्ट (9761909399) को जिम्मेदारी दी है। सहायक नोडल अधिकारियों के माध्यम से दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के दिन सभी आवश्यक सहायता व सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें