नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर नैनीताल में बीए पंचम सत्र के विद्यार्थियों के लिए असाइनमेंट जमा करने की आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। कला संकायाध्यक्ष प्रो. रजनीश पांडे की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2026-27 के जिन छात्रों ने को-करिकुलम विषय के रूप में रामायण और रामचरितमानस के व्यावहारिक दर्शन के माध्यम से व्यक्तित्व विकास का चयन किया है, उन्हें एक अनिवार्य असाइनमेंट तैयार करना होगा। इस असाइनमेंट का मुख्य विषय श्री रामचरितमानस में चित्रित प्रमुख नैतिक मूल्य तय किया गया है। सभी संबंधित विद्यार्थियों को अपना कार्य पूरा करके 20 नवंबर तक कला संकायाध्यक्ष कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा करना होगा।