रामनगर। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने रामनगर में संगठनात्मक बैठक की। बैठक में चुनावी तैयारियों और रणनीति पर चर्चा की गई। प्रवासी जिला प्रमुख और विधायक रविंदर सिंह नेगी बैठक में पहुंचे। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की गतिविधियों की समीक्षा की। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया गया। यहां विधायक दीवान सिंह बिष्ट, भूपेंद्र खाती, मदन जोशी, गणेश रावत, वीरेंद्र रावत, दिनेश मेहरा आदि मौजूद रहे।