भीमताल (नैनीताल)। शासन से पदमपुरी से बबियाड़ मोटर मार्ग पर डामरीकरण के लिए 1.59 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हो गई है। विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि लोक निर्माण विभाग ने शासन में डीपीआर बनाकर भेजी थी। शासन से धनराशि स्वीकृत हो गई है। जल्द निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।