फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सैलानियों की आमद बढ़ते ही बढ़ जाते हैं नैनीताल साइड सीन के रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल में सीजन के साथ टैक्सी चालकों के रेट भी बदलते रहते हैं। नैनीताल में टैक्सी चालकों का किराया तय नहीं है। टैक्सी चालक यात्रियों का दबाव देख अपना किराया खुद ही तय कर लेते हैं। इन दिनों नैनीताल में भीड़ कम है तो टैक्सी चालकों ने साइड सीन का किराया भी कम किया हुआ है। जैसे ही नैनीताल में भीड़ बढ़ जाती है तो यहां किराये में भी इजाफा हो जाता है। टैक्सी चालकों के मुताबिक आजकल भीड़ कम होने के कारण छोटे वाहन में केव गार्डन, वॉटर फॉल, खुर्पाताल, हिमालय दर्शन और सुसाइड प्वांइट के भ्रमण का किराया 800 से एक हजार रुपये तक लिया जा रहा है। भीड़ बढ़ते ही यह किराया 1200 से 1400 रुपये तक हो जाता है। बड़े वाहनों में यह किराया 1200 से 1400 तक है जो सीजन में 1600 से 1800 रुपये तक पहुंच जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें