फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में छाया उतराखंड का शिल्पी, नीरज को संगम कला और संगम सेवा रत्न अवार्ड

विज्ञापन
नीरज मिश्रा। - फोटो : HALDWANI
विज्ञापन
हल्द्वानी। संगम कला मंच और छूलो आसमान वेलफेयर सोसायटी आगरा के तत्वावधान में संगम कला महोत्सव में हल्द्वानी के नीरज मिश्रा को संगम कला और संगम सेवा रत्न अवार्ड मिला है। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय कथक नृत्यांगना काजल शर्मा ने किया। 18 अक्तूबर से शुरू हुई सात दिवसीय इस प्रतियोगिता में 200 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। हल्द्वानी निवासी नीरज मिश्रा ने जूट से बना हुआ सामान, कोल्ड-ड्रिंक बोतल के ढक्कन, ऊन से बना सामान, अपशिष्ट सामग्री (वेस्ट मटेरियल) से बने सजावटी सामान प्रदर्शित किए, जिसमें उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नीरज शिल्प कला के क्षेत्र में सात साल से कार्य कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने कई पुरस्कार हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें