भीमताल(नैनीताल)। जिला योजना से पशुपालन विभाग को कृत्रिम गर्भधान केंद्र सुधारीकरण के लिए 49.06 लाख की धनराशि जारी हुई है। इससे विभाग कृत्रिम गर्भधान केंद्रों का सुधारीकरण करेगा। जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी डॉ. मुकेश सिंह नेगी ने बताया कि विभाग की ओर से केंद्रों के सुधारीकरण से पशुपालकों को लाभ मिलेगा। नेगी ने बताया कि जिला योजना से विभागों को जारी की गई धनराशि से गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य कराने को कहा गया है।