हल्द्वानी। मुखानी चौराहा पर मनमाने रेट में सब्जी की बिक्री की जा रही है। लौकी और कद्दू जैसी सब्जी ₹50 किलो में बेच रहे थे जबकि हरी मिर्च ₹160 किलो में बेच रहे थे। सब्जी के मनमाने रेट वसूले जाने की जानकारी पर एडीएम और एसडीएम के आदेश पर तहसीलदार टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ठेले से सड़ी हुई सब्जी को फेंक दिया। साथ ही हिदायत दी मनमानी कीमत न वसूले अन्यथा जेल जाना पड़ेगा। सब्जी वालों ने माफी मांगी इसके बाद उन्हें छोड़ा गया।