फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सेना के जवान रोहित बने माउंटेन मैराथन के विजेता

Mon, 28 Aug 2023 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
12वीं मानसून माउंटेन मैराथन के दौरान दौड़ते धावक12वीं मानसून माउंटेन मैराथन के दौरान दौड़ते धाव
विज्ञापन
नैनीताल। रन टु लिव संस्था की ओर से आयोजित 12वीं मानसून माउंटेन मैराथन 2023 की मुख्य 21 किमी की दौड़ के विजेता सेवन कुमाऊं रेजीमेंट और हरियाणा निवासी रोहित यादव रहे। रोहित ने एक घंटा 19 मिनट 12 सेकंड में दौड़ पूरी की। उन्हें पचास हजार रुपये, मेेडल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रविवार को संस्था की ओर से डीएसए मैदान में दिल से दिल के लिए दौड़ें... थीम पर सुबह सात बजे 21 किमी की दौड़ शुरू हुई। मुख्य दौड़ में महिला वर्ग में रेनू सिंह जबकि वेटरन पुरुष वर्ग में सुरेश कुमार और महिला वर्ग में मीनाक्षी तिवारी विजेता रहीं। रेनू को 25 हजार, सुरेश और मीनाक्षी को 10-10 हजार रुपये के साथ मेडल व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इनके अलावा ओपन पुरुष और महिला वर्ग में 10 किमी एवं स्थानीय स्कूली विद्यार्थियों के बीच पांच किमी की दौड़ भी हुई। इनके अलावा सभी वर्ग के प्रतिभागियों के लिए रन फार फन दौड़ हुई जिसके पंद्रह विजेताओं का चयन कूपन के माध्यम से किया गया। इस दौरान धावक और वालंटियर संस्था की ओर से आकर्षक टी शर्ट उपलब्ध कराई गई।
दौड़
मुख्य 21 किमी की पुरुष वर्ग में रमेश कुमार ने 1:20:15 सेकंड में दूसरा स्थान जबकि मोहित कुमार शर्मा ने 1:23:47 सेकंड में तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में अमरोहा यूपी की रेनू सिंह ने 1:31:41 सेकंड में दूसरा, रूबी कश्यप ने 1:36:17 सेकंड में तीसरा और रीमा पटेल ने 1:37:40 सेकंड में दौड़ पूरी की।
विज्ञापन

वेटरन वर्ग में सुरेश कुमार 1:47:50 सेकंड में दूसरे छरम सिंह 1:50:28 सेकंड में तीसरा स्थान और शिवेंद्र सिंह बिष्ट ने 2:18:16 सेकंड में दौड़ पूरी की। पुरुष वर्ग के प्रथम तीन प्रतिभागियों को क्रमश: 50 हजार, 25 हजार और 15 हजार रुपये, महिला वर्ग को 25 हजार, 15 हजार और 10 हजार रुपये तथा वेटरन महिला और पुरुष को 10-10 हजार रुपये की धनराशि, मेडल, स्मृति चिह्न व गिफ्ट हैंपर दिए गए। कुल तीन लाख छह हजार रुपये की पुरस्कार धनराशि व मेडल दिए गए।
मुख्य अतिथि एलआईसी के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक वीके जोशी, पूर्व अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी सुब्बा राव, मिसेज यूनिवर्स रनरअप रही नेहा लाल, एलआईसी एचएफएल के रीजनल मैनेजर आलोक मतिमान ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर रन टु लिव संस्था के प्रमुख हरीश तिवारी, नवीन पांडे ने बताया कि प्रतियोगिता में 1200 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

मानसून माउंटेन मैराथन के विजेता



दस किमी दौड़ (पुरुष वर्ग)



प्रथम कौशल सिंह 33:01 मिनट



द्वितीय रितिक शर्मा 33:38 मिनट



तृयीय गौरव सिंह 33:50 मिनट



(महिला वर्ग)



प्रथम विनीता गुर्जर 43:31 मिनट



द्वितीय यशोधा गौड़ 45:06 मिनट



तृतीय भावना नेगी 47:02 मिनट



(वेटरन पुरुष)


प्रथम मुकेश राणा 45:13 मिनट



द्वितीय सुरेश चंद्रा 46:31 मिनट



तृतीय घनानंद पांडे 49:32 मिनट



(वेटरन महिला)



प्रथम नीमा बिष्ट 1:22:30 घंटा



द्वितीय लीना चौहान 2:03:03 घंटा



.....



पांच किमी (स्थानीय स्कूल के विद्यार्थियों के लिए) (बालक वर्ग)



प्रथम राघवेंद्र बिष्ट 21:37 मिनट



द्वितीय शनि कुमार 22:07 मिनट



तृतीय पवन कुमार 23:09 मिनट



(बालिका वर्ग)



प्रथम बीना बसेड़ा 27:07 मिनट



द्वितीय कंचन लोधियाल 28:03 मिनट



तृतीय ज्योति फर्त्याल 28:30 मिनट







अन्य अतिथि एवं सहयोगी



- इस मौके पर केएस नगन्याल, ओलंपियन राजेंद्र रावत, अंतरराष्ट्रीय धावक सुरेश पांडे, निखिल चौहान, सीओ विभा दीक्षित, भुवन चंद्र तिवारी, जेपी त्रिपाठी, हितेंद्र, प्रभजोत, अमन पंत, दीपक जोशी, गीता साह, कविता साह, किशन सिंह ह्यांकी, वीरेंद्र ह्यांकी, रविकांत राजू, आलोक साह, इंतखाब आलम, मनीष जोशी, हरीश नयाल, विनय त्रिपाठी, भूपाल नयाल, जय साह, विनोद पंत, बालम सिंह, ऋषभ जोशी, सागर देवराड़ी, पंकज बिष्ट, मनोज कुमार, सुधीर वर्मा, डॉ. संजय जुयाल, रमेश शर्मा, गिरीश गुप्ता, सुरेश भंडारी, संदीप जायसवाल, महेंद्र बोहरा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें