हल्द्वानी। सेना शिक्षा कोर ने 105वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस मौके पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन कर कोर के स्वर्णिम इतिहास को पढ़ा गया। स्कूली बच्चों ने डांस, गीत की प्रस्तुति के साथ कविताएं सुनाई। स्कूल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। महिलाओं ने सामूहिक झोड़ा और नृत्य प्रस्तुत किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि मेयर गजराज सिंह बिष्ट का पूर्व सैनिक शिक्षक एसोसिएशन के अध्यक्ष कैप्टन आरएस राठौर और सचिव कैप्टन प्रेम गिरी गोस्वामी ने स्वागत किया। कार्यक्रम में कैप्टन राजेंद्र सिंह, बीसी जोशी, आनंद सिंह समेत सौ से अधिक सदस्य मौजूद रहे। संवाद