फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब पुलिस ने तरनतारन में हुई हत्या में शूटर दिलाने वाले को बरा से दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। जिला तरनतारन पंजाब के थाना बल्टोहा में पांच मई को शेरा मसीह की हत्या के मामले में मृतक की पत्नी के प्रेमी को शूटर उपलब्ध करवाने के आरोप में पंजाब पुलिस और पुलभट्टा पुलिस ने बरा निवासी अभिषेक गंगवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पंजाब पुलिस आरोपी को पंजाब ले जाने के लिए कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

पुलभट्टा के एसओ कमलेश भट्ट ने बताया कि जिला तरनतारन पंजाब के थाना क्षेत्र बल्टोहा में हत्यारों ने पांच मई को वहीं के वार्ड नंबर छह खेमकरण निवासी नाजर मसीह के पुत्र शेरा मसीह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। स्थानीय पुलिस और एसटीएफ ने 10 अगस्त को आदित्य चौक किच्छा से पुरानी गल्ला मंडी निवासी शूटर रोहित और आकाश को गिरफ्तार कर रोहित से एक तमंचा और एक खोखा बरामद किया था।
जिला तरनतारन पंजाब के मोहननगर खेमकरन निवासी साजन सिंह भी इस मामले में गिरफ्तार हुआ। दोनों शूटर रोहित और आकाश शर्मा को सुपारी लेकर शेरा की हत्या करवाने के आरोप में बरा निवासी अभिषेक गंगवार उर्फ अरुण का नाम भी प्रकाश में आया था जो फरार था। पंजाब पुलिस ने बुधवार को बरा पुलिस चौकी प्रभारी एसआई सुरेंद्र रिंगवाल और पुलभट्टा पुलिस के साथ मिलकर आरोपी अभिषेक के घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें