फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: आर्डन और जिम कॉर्बेट की टीम ने अगले राउंड में लिया प्रवेश

Sun, 23 Nov 2025 02:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
22एचएलडी01पी-इंटर स्कूल अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम। स्रोत- स्कूल।22एचएलडी01
विज्ञापन
हल्द्वानी। आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल लामाचौड़ में पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के संयोजन में इंटर स्कूल अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। दूसरे दिन आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल और एआरपी स्कूल हल्दूचौड़ के बीच मुकाबला खेला गया। पहले खेलते हुए आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल ने 198 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एआरपी स्कूल की टीम 54 रन पर सिमट हुई। आर्डन प्रोग्रेसिव ने 145 रन से मैच जीतकर अगले राउंड में प्रवेश किया। दूसरा मुकाबला जिम कॉर्बेट और विजडम स्कूल के बीच खेला गया। विजडम ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 110 रन बनाए। जवाब में जिम कॉर्बेट की टीम ने नौ विकेट से मुकाबला जीतकर अगले राउंड में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें