फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पुरातत्व विभाग को गौनियारों स्थित शिव मंदिर के निरीक्षण के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। डीएम ललित मोहन रयाल ने ओखलकांडा ब्लाॅक के ग्राम पंचायत गौनियारों में स्थित प्राचीन शिव मंदिर एवं वहां मौजूद प्राचीन मूर्तियों के संरक्षण के लिए संबंधित विभाग को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। समाजसेवी हेमंत सिंह गौनिया ने डीएम को पत्र भेजा था। इसमें ग्राम गौनियारो में स्थित पौराणिक शिव मंदिर के निर्माण, व्यवस्थापन और वहां पूर्व से स्थापित प्राचीन मूर्तियों का सर्वेक्षण कराकर उन्हें संरक्षित करने की मांग की थी। पत्र में पूर्व में मौजूद कुछ मूर्तियां के वहां न होेने की भी शिकायत की गई थी। डीएम ने क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी अल्मोड़ा को पत्र जारी किया है। इसमें मंदिर का निरीक्षण कर मूर्तियों की संख्या, स्थिति एवं संरक्षण की आवश्यकता का आकलन कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट के आधार पर जीर्णोद्धार व संरक्षण से संबंधित प्रकिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें