फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बेडू पाको बारा मासा... पर बिखेरी सांस्कृतिक छटा

Thu, 09 Nov 2023 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सिंथिया और बिजी बीज स्कूल की ओर से बुधवार को संयुक्त रूप से आयोजित वार्षिकोत्सव आरंगम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। ठंडो रे ठंडो, जय भगवती नंदा, बेडू पाको बारो मासा, तेरी रंगीली पिछोड़ी... आदि गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति से बच्चों ने सबका मनमोह लिया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि उत्तराखंड मुक्त विवि के कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी, सिंथिया की निदेशक रश्मि रौतेला और प्रधानाचार्य डॉ. प्रवींद्र रौतेला ने दीप जलाकर वार्षिकोत्सव का शुभारंभ किया। प्रो. नेगी ने कहा बच्चों के सांस्कृतिक विकास के लिए ऐसे कार्यक्रम जरूरी हैं। बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में कुमाऊंनी और गढ़वाली गीतों में मनमोहन प्रस्तुति से खूब वाहवाही लूटी। बच्चों ने हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में नाट्य प्रस्तुतियां दी। विभिन्न राज्यों की लोक विधाओं के साथ ही बॉलीवुड और हॉलीवुड के गीतों पर भी रंगारंग झलकियां पेश की। संचालन अश्विनी सारस्वत, प्रभा रजवार, अवंतिका और वैभव ने किया। यहां ओमपाल सिंह रौतेला, सुरेश पाल रौतेला, महिपाल रौतेला, कात्यायन रौतेला, मणि पुष्पक जोशी, समित टिक्कू, अनिका वर्मा, अश्विनी सारस्वत, कैलाश भगत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें