नैनीताल। जिला शासकीय अधिवक्ता सुशील कुमार शर्मा ने क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट से पॉक्सो कोर्ट में सहायक अभियोजन अधिकारी की नियुक्ति के लिए पैनल जारी करने की मांग की है। यह पद सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी हेमा सुयाल के व्यक्तिगत कारणों से त्यागपत्र देने के बाद रिक्त हुआ है। शर्मा ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रमुख सचिव न्याय और विधि परामर्शी को भी इस संबंध में पत्र भेजा है।