फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नंदा गौरा योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कराएं

विज्ञापन
भीमताल में बैठक करते ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट।
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। विकासखंड सभागार में बुधवार को ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों की समस्याएं सुनीं। बिष्ट ने बाल विकास परियोजना के अधिकारियों से नंदा गौरा योजना में आ रही समस्याओं को हल करने के निर्देश दिए। साथ ही लाभार्थियों के आवेदन कराने को कहा। सीडीपीओ डॉ. रेनू मर्तोलिया ने बताया कि विभाग की ओर से 30 नवंबर तक नंदा गौरा योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कराए जाएंगे। बिष्ट ने पशुपालन विभाग को ब्रॉयलर मुर्गीपालन योजना से ग्रामीणों को जोड़कर रोजगार देने के साथ विभाग की अन्य योजनाओं का लाभ देने को कहा। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से विद्यालयों में शौचालय निर्माण के साथ शिक्षकों की नियुक्ति करने को कहा। इस दौरान भवाली नगर पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा, प्रधान हेमा आर्या, राधा कुल्याल, जया बोहरा, विपिन जंतवाल, महेश भंडारी, दिनेश चंद्र, कमल जोशी, राजेंद्र कोटलिया आदि रहे।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें