फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पर्यटन स्वरोजगार के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। जिले में पर्यटन स्वरोजगार योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है जिसका साक्षात्कार मई में होगा। इच्छुक व्यक्ति msy.uk.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उसकी दो प्रतियां और सभी दस्तावेज जिला पर्यटन विकास अधिकारी कार्यालय, मॉल रोड पर सुबह 10 से शाम पांच बजे तक जमा कर सकते हैं। दीनदयाल होमस्टे योजना के तहत नगर निकाय क्षेत्रों को छोड़कर एक से छह कमरों के निर्माण या सुधार के लिए आवेदन किया जा सकता है। वहीं, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना के अंतर्गत वाहन मद (जिप्सी, बस, ट्रैवलर आदि) और गैर-वाहन मद (होटल, रेस्टोरेंट, साहसिक पर्यटन उपकरण, बेकरी, योग केंद्र आदि) में स्वरोजगार के विकल्प उपलब्ध हैं। जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भंडारी ने बताया कि इच्छुक आवेदक सभी औपचारिकताओं को समय से पूर्ण कर आवेदन करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें