फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: भीमताल में नशे के खिलाफ छापेमारी

Sat, 11 Apr 2026 01:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। नगर क्षेत्र में शुक्रवार को एसडीएम नवाजिश खलीक के नेतृत्व में पुलिस, ड्रग्स और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने डोब ल्वेशाल की दुकानों, मेडिकल स्टोर और पीजी में छापेमारी की। यह कार्रवाई नगर में बढ़ते नशे की रोकथाम और निजी कॉलेजों के छात्रों को नशे की सप्लाई की शिकायत पर की गई। जांच के दौरान कोई नशे की सामग्री बरामद नहीं हुई लेकिन सप्लाई की शिकायतें मिली हैं। सीओ रविकांत सेमवाल ने अवैध नशे पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। यहां कोतवाल राजेश यादव, ट्रैफिक इंस्पेक्टर महेश चंद, पटवारी राकेश कठायत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें