फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सालगिरह की पार्टी की बीच घर में हुआ धमाका, सिलिंडर लीक होने से हुआ हादसा, तीन लोग झुलसे

Mon, 24 Apr 2023 03:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल

सार

घर में धुएं का गुबार भरने और आग फैलने से जुगनू की पत्नी लक्ष्मी, तीन बेटियां योगिता, हर्षिता और कनक व दो पड़ोसी राकेश कुमार, प्रताप सिंह घर में फंस गए। राकेश कुमार, प्रताप सिंह और बाहर मौजूद कारीगर कृष्ण कुमार आग की चपेट में आकर झुलस गए। स्थानीय लोगों ने सभी को इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
हल्द्वानी के अंबेडकर नगर स्थित घर में लगी आग।      संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सालगिरह पर पार्टी की तैयारी के दौरान घर में सिलिंडर लीक होने से आग लग गई। हादसे में घर में मौजूद तीन लोग झुलस गए और महिला चोटिल हो गई। घायलों को इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दमकल की टीम पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

विज्ञापन


बरेली रोड स्थित अंबेडकर नगर वार्ड नंबर एक निवासी जुगनू कुमार की पटेल चौक में कॉस्मेटिक की दुकान है। रविवार को उनकी शादी की 25वीं सालगिरह थी। घर में आयोजन की तैयारी चल रही थी, रात्रिभोज तैयार करने के लिए घर में हलवाई काम कर रहे थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक दोपहर करीब 1:30 बजे घर के मुख्य द्वार के पास लगी भट्टी और सिलेंडर में गैस लीकेज से आग लग गई।

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग फैल गई। घर में धुएं का गुबार भरने और आग फैलने से जुगनू की पत्नी लक्ष्मी, तीन बेटियां योगिता, हर्षिता और कनक व दो पड़ोसी राकेश कुमार, प्रताप सिंह घर में फंस गए। राकेश कुमार, प्रताप सिंह और बाहर मौजूद कारीगर कृष्ण कुमार आग की चपेट में आकर झुलस गए। स्थानीय लोगों ने सभी को इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Kedarnath Dham: ऑक्सीजन लेवल कम होने पर बिगड़ी धाम में दो लोगों की तबीयत, एयरलिफ्ट किया गया
विज्ञापन


घटना की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह भी एसटीएच पहुंची। घटना में राकेश कुमार 70 फीसदी झुलस गए हैं। एसटीएच में उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है। वहीं, एक घायल को निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। अग्निकांड में घरेलू सामान को भी नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें