गौलापार (नैनीताल)। गौलापार बागजाला की अंजलि आर्या ने श्रीलंका में आयोजित एशियन जुजूत्सू प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। अंजलि अब कजाकिस्तान में होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। हरेंद्र क्वीरा, हेमंत बगडवाल, रामसिंह नगरकोटी, बसंत आर्या आदि ने अंजलि को सम्मानित किया है।