फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अनिरुद्ध भट्ट को द्वितीय एडिशनल जिला एवं सैशन जज हरिद्वार के पद पर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल विवेक भारती शर्मा ने आदेश जारी कर न्यायिक अधिकारियों को दूसरे पदों पर भेजा है। इसमें तृतीय एडिशनल जिला एवं सेशन जज हरिद्वार अनिरुद्ध भट्ट को द्वितीय एडिशनल जिला एवं सेशन जज हरिद्वार के पद पर भेजा गया है। चतुर्थ एडिशनल जिला एवं सेशन जज हरिद्वार रितेश कुमार श्रीवास्तव को तृतीय एडिशनल जिला एवं सेशन जज हरिद्वार, पंचम एडिशनल जिला एवं सेशन जज हरिद्वार सिईश चंद्र को चतुर्थ एडिशनल जिला एवं सेशन जज हरिद्वार के पद पर भेजा गया है। सिविल जज सीनियर डिविजन हरिद्वार संगीता रानी को चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट हरिद्वार भेजा गया है। प्रथम एडिशनल सिविल जज सीनियर डिविजन हरिद्वार राहुल कुमार श्रीवास्तव को सिविल जज सीनियर डिविजन हरिद्वार के पद पर भेजा गया। सिविल जज सीनियर डिविजन बागेश्वर गुंजन सिंह को चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट बागेश्वर के पद पर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें