फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: एबीसी सेंटर में कुत्ते की मौत, भड़के पशु प्रेमी, पालिका प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप

Fri, 06 Oct 2023 04:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नगर पालिका के एनीमल बर्थ कंट्रोल सेंटर (एबीसी) में सामान्य कुत्तों को बंद करने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि बृहस्पतिवार को एबीसी सेंटर में एक कुत्ते की मौत हो गई। इससे पशु प्रेमी भड़क गए।
विज्ञापन
कुत्ते की मौत पर भड़के पशु प्रेमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर पालिका के एनीमल बर्थ कंट्रोल सेंटर (एबीसी) में सामान्य कुत्तों को बंद करने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि बृहस्पतिवार को एबीसी सेंटर में एक कुत्ते की मौत हो गई। इससे पशु प्रेमी भड़क गए। पशु प्रेमियों ने एबीसी सेंटर का घेराव कर पालिका प्रबंधन पर कुत्तों की देखरेख में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को एबीसी सेंटर में एक कुत्ते की मौत होने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पशु प्रेमी वहां पहुंच गए। उन्होंने पालिका प्रबंधन पर कुत्तों के पालन पोषण में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए और जमकर हंगामा किया। बाद में पालिका कार्यालय पहुंचकर पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी को ज्ञापन दिया। इधर शाम को ईओ के एबीसी सेंटर पहुंचने पर पशु प्रेमी वहां की व्यवस्थाओं को लेकर उन पर भड़क उठे। मामला गरमाया तो मौके पर पुलिस को आना पड़ा।

ईओ आलोक उनियाल का कहना है कि जिस कुत्ते की मौत हुई है वह पिछले कुछ समय से बीमार था। कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जल्द ही एबीसी सेंटर के संचालन का जिम्मा किसी संस्था को दिया जाएगा। इस दौरान सभासद मनोज साह जगाती, पशु प्रेमी अनुराधा भट्ट, ममता जोशी, ईशा साह, रूही रितेश सागर, सोनिया पंत, निक्की बोरा आदि मौजूद थे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें