फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पशु अस्पताल भवन बन कर तैयार, जल्द होगा शिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। मल्लीताल स्थित पशु अस्पताल बनकर तैयार हो गया है। शीघ्र ही समीप के भवन में चल रहे अस्पताल को यहां शिफ्ट कर कार्य सुचारू कर दिया जाएगा। मल्लीताल अंडा मार्केट के समीप स्थित पशु अस्पताल जीर्णशीर्ण हो गया था। भवन के जर्जर होने पर दुर्घटना का भय बना हुआ था। विभागीय प्रयासों से वर्ष 2024 में इसके लिए 90 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ था। कार्यदायी संस्था जल निगम की ओर से लगभग 200 वर्गफीट के क्षेत्र में दो मंजिला अस्पताल भवन बनाया जा चुका है। इसके भूतल में दो ओपीडी, चिकित्सक कक्ष, फार्मासिस्ट कक्ष, दवा कक्ष, हाल आदि बनाया गया है जबकि दूसरी मंजिल में चारा केंद्र तथा चिकित्सक रेस्ट रूम आदि है। पशु चिकित्सक डॉ. हेमा राठौर ने बताया कि वर्तमान में अस्पताल समीप के भवन में चल रहा है। आगामी दस दिनों में नए भवन में अस्पताल शुरू कर दिया जाएगा। भवन में जरूरत के सापेक्ष सुविधाओं की भी बढ़ोतरी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें