फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: आयुवेर्दिक हॉस्पिटल डोला शिफ्ट करने पर गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटाबाग। आयुर्वेदिक हॉस्पिटल डोला रियाड़ के रानीकोटा शिफ्ट होने पर कुछ ग्रामीणों में खुशी तो कुछ में नाराजगी है। रानीकोटा के ग्रामीणों का कहना है की क्षेत्र में अस्पताल खुलने से बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा। डोला के लोगों का कहना है कि रानीकोटा शिफ्ट करने से पहाड़ के लोगों के साथ अन्याय होगा। प्रधान डोला गोपाल सिंह कपकोटी का कहना है कि अगर हॉस्पिटल के लिए अतिरिक्त जगह की जरूरत थी, तो उसकी व्यवस्था की जाती। पर ग्रामीणों से इस संबंध में कोई वार्ता नहीं की गई। आयुर्वेदिक हॉस्पिटल डोला की डॉ. नीतू कार्की ने बताया कि अस्पताल को विभागीय आदेश के बाद ही शिफ्ट किया जा रहा है। अस्पताल के उच्चीकरण के लिए डोला में कोई भी जगह या भूमि देने के लिए तैयार नहीं हुआ। इस वजह से रानीकोटा के बंद पड़े विद्यालय के भवन में हॉस्पिटल शिप्ट किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें