नैनीताल। शहर में बेकाबू यातायात व्यवस्था मरीजों के लिए समस्या बन गई है। शनिवार को मॉल रोड पर एक एंबुलेंस करीब 15 मिनट तक जाम में फंसी रही। इससे बिड़ला स्कूल सड़क के पास इंतजार कर रहे मरीज तक पहुंचने में देरी हुई। पर्यटन सीजन के कारण नैनीताल की सड़कों पर वाहनों का भारी दबाव है। लोगों ने चिंता जताई कि यह स्थिति बड़े हादसे का कारण बन सकती है।