फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान में दिखा अद्भुत खगोलीय नजारा

विज्ञापन
हल्द्वानी में रविवार को एक अदभुत घटना देखने को मिली। दोपहर में सूरज के चारो ओर एक रंगीन गोला बन गय?
विज्ञापन
हल्द्वानी। सोमवार को हल्द्वानी में अद्भुत खगोलीय नजारा देखने को मिला। सूर्य को घेरे हुए एक सतरंगी गोला दिखाई दिया। कई घंटे तक आसमान में यह नजारा बना रहा। जिस किसी ने भी इस अद्भुत नजारे को देखा वह दंग रह गया। लोगों ने इस खूबसूरत नजारे को अपने कैमरे में कैद किया और इस नजारे के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो गए। इस नजारे को कई लोग चमत्कारिक घटना बता रहे थे।
विज्ञापन

वैज्ञानिकों के मुताबिक यह एक साधारण प्राकृतिक घटना है। यह गोला सूर्य या चंद्रमा के चारों ओर बनता है। इस गोले की त्रिज्या लगभग 22 डिग्री होती है। इसलिए इस घटना को 22 डिग्री सोलर हेलो कहते हैं। जबकि चंद्रमा के चारो ओर बनने वाले गोले को मून हेलो कहा जाता है। आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान संस्थान के वैज्ञानिक मनीष नाजा ने बताया कि दिन के वक्त होने वाली इस घटना को 22 डिग्री सोलर हेलो कहते हैं। करोड़ों आइस क्रिस्टल जो हवा में लगभग आठ से 10 किलोमीटर ऊपर सिरस क्लाउड (पक्षाभ मेघ) में होते हैं उनके अपवर्तन के कारण ऐसा नजारा दिखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें