फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: खेल के साथ-साथ छात्राएं पढ़ाई में भी अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
कालाढूंगी। भगवती शाह स्पोर्ट्स क्लब के हाईस्कूल की छात्राओं ने इस बार खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी अपना है। क्लब के अध्यक्ष ताराचंद ने बताया कि राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवीपुरा की छात्रा हिना बिष्ट ने हाईस्कूल में 88 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान पाया। निमोनिक स्कूल लामाचौड़ की सोनाक्षी ने 90 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवीपुरा की छात्रा छाया ने 73 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान पाया। क्लब के कोच मनमोहन सिंह बसेड़ा ने बताया कि हिना, सोनाक्षी और छाया राष्ट्रीय स्तर की खो-खो खिलाड़ी भी हैं। हिना 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। लता बिष्ट, अशोक बिष्ट विवेक कुमार, राजेंद्र सिंह नेगी, नीलेश कुमटिया, राजेश बिष्ट अजय सैनी, आनंद राम ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें