फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: दोस्तों संग नहाने गए किशोर की वाटरफॉल में डूबने से मौत, अल्मोड़ा का रहने वाला था प्रियांशु

Sat, 31 May 2025 02:50 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

ढोकाने वाटरफॉल में अल्मोड़ा से नहाने आए तीन साथियों में से एक की डूबने से मौत हो गई। दोस्तों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और प्रियांशु को बाहर निकाला। प्रियांशु को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषिक कर दिया।
विज्ञापन
वाटरफॉल में डूबने से युवक की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल जिले के गरमपानी के रामगढ़ ब्लाक में स्थित ढोकाने वाटरफॉल में अल्मोड़ा से नहाने आए तीन साथियों में से एक की डूबने से मौत हो गई। साथी युवकों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। युवकों ने लोगों की मदद से वाटरफॉल में डूबे प्रियांशु कनवाल (16) पुत्र गोविंद कनवाल निवासी पहल खत्याड़ी अल्मोड़ा को बाहर निकाला। सूचना पर मौके पर पहुंची क्वारब पुलिस और राजस्व विभाग ने प्रियांशु को सीएचसी सुयालबाड़ी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया । क्वारब पुलिस ने परिजनों को घटना का जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें