हल्द्वानी। फल और सब्जी उत्पादन में कुमाऊं मंडल आगे है। आर्थिक सर्वेक्षण में फल उत्पादन में अल्मोड़ा जिला पहले, हरिद्वार दूसरे और नैनीताल जिला तीसरे नंबर पर है। वहीं सब्जी उत्पादन में ऊधमसिंह नगर पहले, हरिद्वार दूसरे और पिथौरागढ़ तीसरे नंबर पर है।
प्रदेश में 181070 हेक्टेयर में 648895 मीट्रिक टन फलों का उत्पादन हुआ है। वहीं 72958 हेक्टेयर क्षेत्रफल में 656628 मीट्रिक टन सब्जी उत्पादन हुआ है। सर्वेक्षण के पिछले साल के आंकड़ों में देखें तो कुमाऊं में अल्मोड़ा में 24324 हेक्टेयर में 159101 मीट्रिक टन फल उत्पादित हुआ। हरिद्वार में 16054 हेक्टेयर में 104460 मीट्रिक टन और नैनीताल में 11033 हेक्टेयर क्षेत्रफल में 101283 मीट्रिक टन फलों का उत्पादन हुआ। इसी तरह सब्जी की बात करें तो ऊधमसिंह नगर में 8367 हेक्टेयर में 98256 मीट्रिक टन, हरिद्वार में 4423 हेक्टेयर में 91760 मीट्रिक टन और पिथौरागढ़ में 5700 हेक्टेयर में 75501 मीट्रिक टन उत्पादन हुआ है।
प्रदेश में जनपदवार फल और सब्जी उत्पादन
जिला- - फल उत्पादन - सब्जी उत्पादन ( मीट्रिक टन )
नैनीताल- - 101283 - 60503
ऊधमसिंह नगर - 47674 - 98256
अल्मोड़ा - 159101 - 43309
बागेश्वर - 12744 - 7969
पिथौरागढ़ - 49581 - 75501
चंपावत - 13778 - 21455
देहरादून - 41643 - 74193
पौड़ी - 35795 - 46853
टिहरी - 28923 - 64139
चमोली - 12832 - 12336
रुद्रप्रयाग - 2594 - 3560
उत्तरकाशी - 38483 - 56789
हरिद्वार - 104460 - 91760