भवाली-अल्मोड़ा हाईवे में चोपड़ा के पास सड़क पर गिरे बोल्डरों को हटाती मशीन। संवाद
- फोटो : BHIMTAL
गरमपानी (नैनीताल)। सड़क चौड़ीकरण के काम के दौरान चोपड़ा में पत्थर और बोल्डर गिरने से भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग रविवार को साढ़े छह घंटे बंद रहा। इससे यात्रियों को परेशानी हुई।
हाईवे दोपहर दो बजे बंद हो गया था। पोकलैंड मशीन की मदद से शाम साढ़े चार बजे बोल्डर को तोड़ने का प्रयास किया गया लेकिन भारी मलबे के कारण मार्ग नहीं खुल पाया। इसके बाद भी प्रयास जारी रहे। शाम साढ़े आठ बजे मार्ग खोला गया। मार्ग बंद होने के कारण पुलिस प्रशासन ने दोपहर रूट डायवर्ट कर दिया था। हल्द्वानी की ओर से अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहनों को रानीखेत होते हुए अल्मोड़ा भेजा गया। अल्मोड़ा की ओर से हल्द्वानी जाने वाले वाहनों को क्वारब से नथुवाखान होते हुए भवाली की ओर भेजा गया।
यात्रियों की परेशानी को देखते हुए बोल्डर को हटाने के लिए एनएच के अधिकारी और कार्यदायी संस्था के कर्मचारी लगे रहे। चौकी प्रभारी दिलीप कुमार ने बताया सुरक्षा दृष्टि से उच्चाधिकारियों के निर्देश पर यातायात डायवर्ट किया गया। एनएच के सहायक अभियंता जीके पांडेय ने बताया कि मार्ग खोलने के लिए मशीनें लगाई गईं। रात साढ़े आठ बजे बोल्डर को हटाकर सड़क में यातायात शुरू करा दिया गया।