फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पीएमजीएसवाई सड़क निर्माण में अनियमितताओं का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। बेतालघाट के नौणा, व्यासी और सिल्टोना क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत हुए सड़क निर्माण कार्यों में गुणवत्ताविहीन कार्य का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने तहसीलदार के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजकर मामले की जांच की मांग उठाई है। जिला पंचायत सदस्य यशपाल आर्य के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों ने बताया कि पीएमजीएसवाई के वर्ष 2020 से 2021 के बीच नौणा, व्यासी, सिल्टोना में सड़क निर्माण का काम कराया गया था। निर्माण कार्य में भारी अनियमितताएं बरती गईं। निर्माण के लिए करीब 1.5 करोड़ रुपये की राशि शेष बची है। सड़क किनारे स्टील क्रैश बैरियर लगाए जाने की बात कही गई थी लेकिन मौके पर पैराफिट निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। यहां ग्राम प्रधान गीता पाठक, भास्कर चंद्र, विमला देवी, किशोर सिंह, दीपक चंद्र, खीम सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें