फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: गधेरे से अवैध खनन करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत धनियाकोट के गधेरे से अवैध खनन करने का स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है। क्षेत्र के समाजसेवी कृपाल सिंह मेहरा ने बताया कि मल्लाकोट, तल्लाकोट, पनौराकोट गांवों को जल मिशन योजना के तहत पेयजल पानी उपलब्ध होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि जोग्याड़ी, जजूला के नजदीक नदी पर अवैध खनन, रेता, बजरी भंडारण कर बाहरी लोगों को बेचा जा रहा है। मेहरा ने कहा कि अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी मामले में कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने एसडीएम ज्ञापन सौंपकर मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें