फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में दहेज हत्या का आरोप

Wed, 03 Jun 2026 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। अंबेडकर नगर वार्ड नंबर एक में नवविवाहिता अंजुम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका के भाई फहीम खान ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि पिछले वर्ष 24 मई को अंजुम की शादी मोईन खान से हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पति, जेठ, सास और ननद दहेज के लिए अंजुम को प्रताड़ित करते थे। वे अंजुम के साथ मारपीट भी करते थे। फहीम ने आरोप लगाया कि रविवार सुबह ससुरालियों ने अंजुम को मारकर फांसी पर लटका दिया। तहरीर में अंजुम के शरीर पर चोट के निशान भी बताए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने बताया कि तहरीर पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें