हल्द्वानी। सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज के गेस्ट हाउस में अग्नि सुरक्षा के इंतजाम में लापरवाही झलक रही है। यहां पर लगे फायर एक्सटिंग्विशर चारों सिलिंडर खराब और एक्सपायर हो चुके है। यहां लगे सिलिंडरों के रिफिलिंग इसी साल जून की दर्शायी गई है लेकिन गैस का मीटर शून्य में पहुंच गया है। कॉलेज के गेस्ट हाउस में स्टाफ और अन्य लोग रुकते हैं। ऐसे में कभी आग लगती हे तो उस पर काबू पाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। अस्पताल के अग्निशमन विभाग के सुपरवाइजर प्रेम सिंह ने बताया कि गेस्ट हाउस में लगे सभी एक्सपायर फायर एक्सटिंग्विशर सिलिंडर को जल्द ही बदला जाएगा।